मलोगी में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पतलीकूहल क्षेत्र के मलोगी में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। बता दें कि पतलीकूहल क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में यह आग की दूसरी घटना है। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड कोई में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन अग्निकांड में पीड़ित बुध राम को लाखों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बुध राम के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मकान की छत पूरी तरह जल गई। जिसके बाद पीड़ित बुध राम ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम 15 मिनट में मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और 25 लाख की संपत्ति को आग से बचाया है। फिलाहल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दमकल चौकी के प्रभारी राजकुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में पीड़ित परिवार को आठ लाख का नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी गई है।