HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मां के दर्शनों को पहुंचे। इस दौरान उनके परिजन भी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां पहुंचे थे। बता दें कि जिला कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के लिए इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार पहुंच चुके हैं।
आज बुधवार को भी पंजाबी व बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी व गायक मीका सिंह ज्वालामुखी मंदिर में परिवार सहित पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर मां ज्वाला की पवित्र ज्योति के दर्शन किए। पंजाबी व बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी व गायक मीका सिंह के ज्वाला जी पहुंचने पर प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुजारी लव शर्मा ने बताया कि पंजाबी व बॉलीवुड गायक अपने परिवार के साथ यहाँ माथा टेकने पहुंचे थे। कहा कि मीका सिंह व दलेर मेहंदी ने शहनाई वादन का नगाड़ा भी बजाया और माता का गुणगान करते हुए माता को चुनरी भेंट की। वहीँ, मंदिर के पुजारी कपिल शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना कराई और मां ज्वाला की चुनरी व फोटो स्मृति चिह्न भेंट की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





