Loading...

मस्जिद विवाद में नया मोड़, मुस्लिम पक्ष ने खुद अवैध निर्माण हटाने की मांग की

By PARUL Published: 12 Sep 2024, 2:42 PM | Updated: 12 Sep 2024, 2:42 PM 1 min read

मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर खुद अवैध निर्माण को हटाने की मांग की, शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर खुद अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के प्रधान मोहम्मद लतीफ ने कहा कि हम चाहते हैं कि शांति व भाईचारा बना रहे और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

मस्जिद के इमाम मौलाना शहजाद ने कहा कि हम हिमाचल के स्थायी निवासी हैं और हमें प्यार से यहां रहना है। हमने अवैध निर्माण को खुद हटाने का अनुरोध किया है ताकि हमारी आपसी प्यार मोहब्बत खराब नहीं हो।

नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से अनुरोध किया गया है कि मस्जिद का जो हिस्सा अवैध है, उसे सील किया जाए। हम इस प्रस्ताव का अवलोकन कर रहे हैं और आज ही फैसला लिया जाएगा।

इस मामले में बुधवार को संजौली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में शिमला व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया और आधे दिन के लिए बाजार बंद रखा।

Tags: