Loading...

महंगाई का झटका: हिमाचल सरकार ने अब इतने रुपए महंगा किया डीजल…….

Ankita • 15 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेशवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। बता दें हिमाचल सरकार ने अब डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बता दें अब सभी लोगों को डीज़ल खरीदने के लिए तीन रुपए ज्यादा देने होंगे।

सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट को प्रति लीटर 7.40 से बढ़ाकर 10.40 रुपए कर दिया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में डीजल अब 89 रुपए से 91 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने के भी आसार बन गए हैं। बस और ट्रकों का भाड़ा बढ़ने से महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं।