Loading...

महंगाई की मार : त्योहारी सीजन में टमाटर के दाम फिर 100 के पार

By PARUL Published: 18 Oct 2024, 12:41 PM | Updated: 18 Oct 2024, 1:02 PM 1 min read

HNN/शिमला

त्योहारी सीजन में टमाटर के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। राजधानी शिमला में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका। कम आपूर्ति दामों में बढ़ोतरी का कारण बताई जा रही है।

वहीं, वीरवार को सोलन में टमाटर 90, चंबा में 100, कुल्लू में 70, हमीरपुर में 80, बिलासपुर 70 से 80, नाहन में 70 से 80 और रामपुर में 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिका। राजधानी की लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर सेब से भी महंगा बिक रहा है।

सब्जी विक्रेता शेर सिंह और मनोज ने बताया कि वीरवार को सब्जी मडी में मांग के मुकाबले आपूर्ति काफी कम है। स्थानीय टमाटर की फसल अंतिम दौर में है। इन दिनों मंडी में केवल शोघी और गुम्मा से टमाटर की फसल पहुंच रही है। दिवाली के बाद नासिक की टमाटर की नई फसल आना शुरू होगी। इसके बाद इसके दामों में गिरावट आने की उम्मीद है।