Loading...

महंगाई की मार : लहसुन बीज के दाम हुए दोगुने, किसान परेशान

By NEHA Published: 7 Oct 2024, 12:36 PM | Updated: 7 Oct 2024, 12:36 PM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में लहसुन की बिजाई के लिए अक्तूबर से नवंबर तक का समय होता है, लेकिन इस बार लहसुन बीज की अधिक मांग के कारण दाम दोगुने हो गए हैं। सब्जी मंडी में कश्मीरी लहसुन का बीज 280 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पिछले वर्ष इसके बीज की किसानों ने 120 से 160 रुपये तक खरीद की।

किसानों ने लहसुन बिजाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन बढ़ते दाम के चलते कई छोटे किसान अभी बीज खरीदने के लिए असमंजस में हैं। एक क्विटंल बीज लगाने वाला किसान सिर्फ 50 किलो की ही खरीद कर रहा है। सोलन, सिरमौर, कुल्लू सहित अन्य जिलों में नवंबर से अक्तूबर माह के बीच लहसुन की बिजाई का कार्य किया जाता है।

सोलन सब्जी मंडी सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश के लहसुन में औषधीय गुण होने के कारण इसकी मांग पूरे वर्ष रहती है। इस वर्ष भी किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं। जिला सोलन में हर वर्ष लहसुन से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है और यहां का लहसुन देश सहित विदेश को भी सप्लाई किया जाता है।