Loading...

महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं का सही ऐतिहासिक तथ्य स्थापित

NEHA • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

महात्मा गांधी ने शिमला में आठ नहीं, बल्कि दस बार यात्रा की थी। सुक्खू सरकार और प्रशासन ने दो दशक पुरानी गलती को सुधारते हुए शिमला के रिज मैदान पर लगी पट्टिकाओं को हटाकर नई लगा दी है। इतिहासकार विनोद भारद्वाज ने सबसे पहले इस गलत ऐतिहासिक तथ्य को उजागर किया था।

वर्ष 1939 में महात्मा गांधी दो बार, 4 सितंबर से 5 सितंबर और 26 सितंबर से 27 सितंबर तक, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वायसरॉय से मिलने शिमला आए थे। इन दोनों यात्राओं का जिक्र पुरानी पट्टिकाओं में नहीं था।

राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग ने अध्ययन के बाद पाया कि यह सही है और अब दोनों नई पट्टिकाओं में इन दोनों ही तिथियों को जोड़ दिया गया है।इस सुधार के लिए साहित्यकार श्रीनिवास जोशी और इतिहासकार विनोद भारद्वाज ने फिर से सरकार से यह मामला उठाया था। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी इस पर उपयुक्त कदम उठाने को कहा, जिसके बाद निगम को तथ्य बताए गए और पुरानी पट्टिकाएं हटाकर नई लगाई गईं। एमएम