लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महामाया बालासुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के सहायक प्रबंधक निलंबित

Ankita | 31 मई 2024 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

माता बालासुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के सहायक प्रबंधक को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी शिमला के निर्देश पर ये कार्रवाई अमल में लाई गई है। सहायक प्रबंधक पर चुनावी आचार संहिता के बीच भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने के आरोप लगे है।

भाजपा की बैठक में हिस्सा लेते हुए उनकी फोटो और वीडियो वायरल हुई थी। इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी। इस बारे जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सहायक प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि कुछ दिन पहले भी शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक को भाजपा की बैठक में शामिल होने पर निलंबित कर दिया था। अब मंदिर न्यास समिति के कर्मचारी पर चुनाव आयोग ने निलंबन की गाज गिराई है। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा ने बताया कि राजनीतिक पार्टी की बैठकों में शामिल होने पर सहायक प्रबंधक हरीश शर्मा को निलंबित किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]