Loading...

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर ज्वालाजी मंदिर में चढ़ाया 11 किलो चांदी का छत्र

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर 11 किलो 716 ग्राम का चांदी का छत्र चढ़ाया है।

श्रद्धालुओं ने अपने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मां ज्वाला के आशीर्वाद से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई। इसलिए उन्होंने मां के दरबार में आकर चांदी का छत्र भेंट किया।

इस मौके पर मंदिर अधिकारी अनिल कुमार सोंधी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, लिपिक पिंकू कुमार ने मां ज्वाला की फोटो और चुनरी भेंट कर श्रद्धालुओं को सम्मानित किया।