महाविद्यालय नाहन में बीवॉक की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू….
HNN/नाहन
डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन में नए शैक्षिणिक सत्र 2024-25 के लिए बीवॉक कोर्स के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आरंभ हो गई है। डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा में डिग्री प्रोग्राम के लिए महाविद्यालय वर्ष 2017 से कोर्स हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म व रिटेल मैंनेजमेंट में 40-40 सीटों के साथ मैरिट आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।

वहीं, नए शैक्षिणिक सत्र के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी कालेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश फार्म भर सकते हैं। यही नहीं, बीवॉक यानी व्यवसायिक डिग्री कोर्स प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले योग्य विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रूपए मासिक कौशल विकास भत्ता भी दिया जाएगा।
प्राचार्य पीजी कॉलेज नाहन ने बताया की कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को समय-समय पर औद्योगिक प्रशिक्षण भी करवाया जाता है। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान ही कंपनी जॉब ऑफर कर उन्हें रोजगार का बेहतर सुअवसर भी देती है।
बी वॉक नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह तोमर के अनुसार विद्यार्थी कॉलेज पोर्टल gcnahan.highalteducation.in पर जाकर दाखिला ले सकतें हैं और कोई भी समस्या आने पर विद्यार्थी मो. न. 9816147154, 7018035325 पर सम्पर्क कर सकते है।