महाविद्यालय हरोली में नशा व एचआईवी जागरूकता पर रंगोली प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक संदेश
महाविद्यालय हरोली में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में नशा और एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।
हरोली/ऊना
रेड रिबन क्लब के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री महाविद्यालय हरोली में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में “नशा जागरूकता एवं एचआईवी एड्स” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजक कल्पना शर्मा तथा क्लब सदस्यों ज्योति शर्मा और पवन कुमार ने किया।
36 विद्यार्थियों ने समूहों में लेकर भाग
प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से नशा मुक्ति और एचआईवी जागरूकता से जुड़े प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।
निर्णायकों ने की विद्यार्थियों की सराहना
प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री आर. एस. डडवाल, कैप्टन सोनिका सैनी और डॉ. शकुंतला देवी राणा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक संदेश देने के प्रयास की सराहना की।
इन समूहों ने हासिल किए प्रमुख स्थान
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समूह–5 (हर्षाली, पायल, अदिति, कीर्ति राणा) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समूह–2 (अंजलि, जसप्रीत, मेहक, श्रेया) तथा समूह–9 (तनुशिखा, अंजू, काजल, प्रीत कौर) को संयुक्त रूप से मिला। तृतीय स्थान (दीक्षा, कविता, सेजल, रिचा) तथा (तान्या, सुनीता, वंदना, पायल) को संयुक्त रूप से दिया गया, जबकि अन्य प्रतिभागी समूहों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।