JNV / कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्तूबर तक मौका
JNV / पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की निःशुल्क चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पात्र विद्यार्थी अब 15 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित थी।
सोलन/कुनिहार
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण यादव ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य के अनुसार, दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा संबंधित परीक्षा केंद्र पर होगी। आवेदन के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों को विस्तारित समयसीमा के भीतर निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।