लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाशिवरात्रि महोत्सव / चामुंडा मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 24 फ़रवरी 2025 at 8:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नंदीकेश्वर महादेव मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया

आज 24 फरवरी से शुरू होगा चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

चामुंडा मंदिर प्रशासन और नंदीकेश्वर गोस्वामी बारीदार सभा द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नंदीकेश्वर महादेव मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। 4 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ आज 24 फरवरी को 31 विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत रूप से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी कांगड़ा हेमराज बेरवा, एसडीएम संजीव कुमार भोट, मंदिर अधिकारी राकेश कुमार और गोस्वामी बारीदार सभा के अध्यक्ष पवन गोस्वामी द्वारा किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम

  • आज, 24 फरवरी: हवन की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी, जिससे शुभ महोत्सव की शुरुआत होगी।
  • कल, 26 फरवरी: महाशिवरात्रि के दिन घोटे का आयोजन किया गया है। शाम 4:00 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी।
  • शिव नुआला: शिवरात्रि की रात 9:00 बजे शिव नुआला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्त भाग ले सकेंगे।
  • भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था: शिवरात्रि की रात भक्तों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई है।
  • 27 फरवरी: माता चामुंडा देवी के लंगर हॉल में धाम का आयोजन किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]