Loading...

महिला के घर से बरामद हुई अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 8 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक महिला के घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के रिहायशी मकान स्थित बारी डाकघर कटराईं में दबिश दी। इस दौरान उन्हें मकान से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी छानबीन शुरू कर दी।