महिला ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत गांव शंभु में एक महिला ने घर पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। हालांकि परिजनों ने महिला को फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ममता देवी पत्नी अश्वनी कुमार ने अपने घर पर ही फंदा लगातार अत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटका हुआ देखा तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।