महिला ने चार लोगों पर जड़े अश्लील हरकतें करने के आरोप, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में चार लोगों द्वारा एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दी है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह शिमला के मिडल बाजार में थी।
महिला ने बताया कि इस दौरान अनिल सूद अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां आया। महिला ने बताया कि चारों आरोपियों ने उसके साथ मिलकर अश्लील हरकतें की और उसे जाति सूचक शब्द भी कहे गए। एसएचओ सदर थाना धर्म सेन नेगी ने मामले की पुष्टि की है।