महिला ने पति व सास-ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक महिला ने अपने पति, सास- ससुर व एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता रीता देवी निवासी बुहाड़ डोल तहसील झंडूता ने बताया कि गत चार जुलाई की रात को उसका पति कथित तौर पर नशे में धुत होकर आया और आते ही गाली- गलौज करने लग पड़ा।
उस दौरान उसके साथ उसकी सास, ससुर व एक व्यक्ति भी मौजूद था। उसके बच्चे खाना खा रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह वहां से जाने लगी तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मारपीट में उसकी बाजू व टांग में चोटें आई है। उधर, इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
