Loading...

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 8 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला में महिला थाना ऊना के तहत एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी शिकायत में बीटन निवासी मीरा ने बताया कि सितंबर 2022 को उसकी शादी नवांशहर पंजाब के हनीश खटाणा के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद से सास संतोष, ससुर मनोहर, ताया ससुर काला व बचौलन शाति देवी दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे।

इन सभी से तंग आकर मीरा ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।