Loading...

महिला से की छेड़छाड़, रिश्तेदार पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप

Ankita • 15 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला की शाेघी में एक व्यक्ति द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह रात के समय मोहरी कुफटा से शोघी की ओर सामान लेने जा रही थी, जहां उसे अपना दूर का रिश्तेदार प्रकाश मिला। जब महिला वापस घर लौटने लगी तो प्रकाश महिला को उसके घर छोड़ने की जिद करने लगा। इस दौरान जैसे ही दोनों हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे तो प्रकाश महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।

महिला के विरोध करने पर प्रकाश ने उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जिसके बाद महिला मौके से प्रकाश के चंगुल से छूट कर भागी और उसने इस बाबत अपने पति को बताया। पीड़िता महिला ने जल्द ही पुलिस से आरोपी को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।