HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शातिर आए दिन लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं तथा उनके खाते से हजारों-लाखों रुपए उड़ा रहे हैं। ताजा मामला जिला सोलन का है जहां शातिर ने एक महिला के खाते से हजारों रुपए उड़ा लिए। जब महिला को ठगी का पता चला तो उसने न केवल खाता बंद करवाया बल्कि शिकायत भी दर्ज करवाई।
रामपुर गांव की महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आया कि वह प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कार्यालय से बात कर रहे हैं और किश्त जारी होने पर पैसा उनके खाते में डालना है। इसे लेकर शातिरों ने गूगल पे से अपना खाता चेक करने के लिए कहा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब पैसा नहीं पहुंचा तो उन्होंने बताया कि सरवर डाउन होने से परेशानी आ रही है। इस बीच उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। जिसके बाद महिला ने नालागढ़ स्थित यूको बैंक से अपना खाता बंद करवाया और महिला ने रामशहर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वह सतर्क रहें तथा किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास ना करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





