Loading...

मां के जयकारों से गूंजे कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठ, देर शाम तक लगी रही मंदिरों में भीड़

PRIYANKA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। तीनों शक्तिपीठों में करीब 16700 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

सबसे ज्यादा ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी यहां करीब 12,000 श्रद्धालुओं ने मां की दिव्य ज्योति यों के दर्शन किए। वही शक्तिपीठ बृजेश्वरी मंदिर में भी 2,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके अलावा नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 2,700 श्रद्धालु नतमस्तक हुए। शक्तिपीठों में देर शाम तक भक्तों की गहमागहमी बनी रही।