लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आठ हजार ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR | 7 नवंबर 2022 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को चिंतपूर्णी पहुंचे थे। यहां पहुंच कर श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख समृद्धि की कामना की। बता दें कि वीकेंड के चलते पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।

बीते रोज भी सुबह से शाम तक मां के दरबार में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। सुबह से ही मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी तथा यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान 8000 श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। माथा टेकने गए श्रद्धालुओं ने मां की महिमा का गुणगान और जयकारों के बीच गर्भ गृह तक सफर तय कर प्रसाद ग्रहण किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि रविवार को मां के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है जिसको देखते हुए पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे भक्तों ने सोना-चांदी और नकद चढ़ावा भी चढ़ाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]