Loading...

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

Ankita • 19 Jul 2024 • 1 Min Read

बैंक पड़े ठप, भारत सहित पूरी दुनिया में विमान सेवाएं प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से दुनियाभर के यूजर्स परेशान हो रहे है। भारत और अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाएं ठप हो गई हैं। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

भारत में दिल्ली, मुंबई ओर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही हैं। इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। भारत सरकार ने इन तकनीकी दिक्कतों के बाद माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। दुनियाभर के विंडोज़ यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विंडोज़ सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।