Loading...

माता मनसा देवी मेले के लिए इस दिन होंगे कलाकारों के ऑडिशन…

PARUL • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के धर्मपुर में 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेला होने जा रहा है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी कसौली नारायण सिंह चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए वे उपमंडलाधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक कलाकार 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में ऑडिशन दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-294121 और 94180-26075 पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि मेले के दौरान मेले में पहले दिन माता का जागरण होगा। अंतिम दो दिनों में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहरी राज्यों के नामी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। ऑडिशन में चयनित कलाकार इसमें अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।