Loading...

माता वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, 17 सितम्बर से भक्त कर सकेंगे दर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Sep 2025 • 1 Min Read

लैंडस्लाइड के बाद बंद हुई यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड ने दी बड़ी जानकारी

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। 26 अगस्त को भूस्खलन के कारण बंद हुई यात्रा 17 सितम्बर से दोबारा शुरू की जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को एक्स पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

कटरा

लैंडस्लाइड में जान-माल का नुकसान
26 अगस्त को हुए भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पहले भी टली थी शुरुआत
श्राइन बोर्ड ने 14 सितम्बर को यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण फैसला टालना पड़ा।

श्रद्धालुओं से अपील
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए अपडेट लेते रहें और यात्रा पर जाने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।