लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक

Ankita | 5 मार्च 2023 at 11:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज मेले के सफल आयोजन के लिए बाबा माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा लगभग 450 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।

सेक्टर एक शिव मंदिर भरवाईं से मिरगू बैरियर तक, सेक्टर दो मिरगू, बाबा माईदास सदन से पुराना बस अड्डा व तलवाड़ा बाई पास से डाॅ सुरेन्द्र की दुकान तक, तीसरा सेक्टर डाॅ सुरेन्द्र की दुकान से सूद की दुकान तक, डीएफएमडी, मंदिर लिफ्ट से गेट नंबर 1 की समस्त सीढ़ियां, अस्पताल, समनोली बैरियर, तालाब इत्यादि तक होगा तथा चैथा सेक्टर मंदिर प्रवेश द्वार से दर्शन स्थल, मुंडन स्थल, लिफ्ट, लक्कड़ बाजार से शंभू बैरियर तक होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नारियल चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे।

तीन जगहों पर मिलेगी दर्शन पर्ची
श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जन ने बताया कि लंगर लगाने के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया जाएगा जो लंगर लगाने के लिए स्थान चिन्हित करेगी। लंगर लगाने के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी तथा लंगर सड़क से दूरी पर लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व हाईड्रेंटस की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इसके अलावा यातायात, सुचारु विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय स्थापित करने बारे सहित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]