लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मानवेंद्र ठाकुर होंगे अब पांवटा साहिब के नए डीएसपी

Ankita | 26 अप्रैल 2023 at 9:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सुक्खू सरकार ने पांच एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने आज बुधवार को पांच एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जारी किए गए आदेशों के अनुसार एसडीपीओ सलूणी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे मानवेंद्र को एसडीपीओ पांवटा साहिब लगाया गया है।डीएसपी रमाकांत ठाकुर को चंबा की सलूणी में तैनात किया गया है। डीएसपी फोर्थ आईआरबी जंगलबैरी भूपिंद्र सिंह को डीएसपी मुख्यालय चंबा लगाया गया है।

डीएसपी मुख्यालय चंबा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे अजय कुमार को डीएसपी सेकंड आईआरबी सकोह, डीएसपी पांचवीं आईआरबी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे विशाल वर्मा को एसडीपीओ नूरपुर तैनात किया गया है।

बता दें मानवेंद्र ठाकुर नाहन में पहले एसएचओ के पद पर भी रह चुके हैं। जिसके बाद मानवेंद्र को प्रमोशन के बाद डीएसपी के पद पर नालागढ़ में तैनात किया गया था। बता दें मानवेंद्र ठाकुर ने 2008 में सब इंस्पेक्टर के पद पर हिमाचल पुलिस में ज्वाइन किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]