मानसिक रूप से परेशान चल रहे व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम
HNN/ मंडी
मंडी जिला के सुंदरनगर में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं साथ ही आगामी तक कार्यवाही अमल में लाई गई है।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार, मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज़ भी चला हुआ था। राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने ससुराल देहरी नजदीक महामाया मंदिर सुंदरनगर आया हुआ था। यहाँ उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौत हो गई। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।