लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मामूली बात पर तीन दोस्तों की डंडों से कर दी पिटाई, दो की हालत गंभीर

PRIYANKA THAKUR | 14 जनवरी 2023 at 10:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन के परवाणू में आपसी बहस बाजी के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला के सेक्टर छह स्थित अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार निवासी कालका ने बताया कि वह अपने दोस्त विक्रम और वीरू के साथ ढाबे पर खाना खाने गया हुआ था। इसी दौरान किसी ने अपनी बाइक इन की गाड़ी के पीछे लगा दी। जब खाना खाने के बाद यह तीनों वापस घर जाने लगे तो इन्होंने मोटरसाइकिल को थोड़ा साइड में खड़ा कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह देख बाइक चालक को गुस्सा आ गया और वह बाइक लेकर वहां से चला गया। इसी दौरान जैसे ही यह तीनों दोस्त रास्ते में पहुंचे बाइक सवार अपने साथ कुछ लोगों को लेकर वहां आया और उन्होंने डंडों से उनकी जमकर पिटाई की। इसमें उसके दो दोस्तों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर किया गया है।

उधर, परवाणू थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि दो गुटों के झगड़े में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]