HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल अंब कस्बे से सटे बदायूं में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति के सिर, मुंह, बाजू में चोटे लगी है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बदायूं निवासी 52 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र तिलक राज ने इस बाबत पुलिस थाना अंब में मामला दर्ज करवाया है।
वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र कुमार दुकान के बाहर रवि निवासी अंदौरा व शुभम के साथ आग सेक रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर सुरेन्द्र कुमार की शुभम के साथ कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने व्यक्ति से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट से व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। थाना प्रभारी अंब आशीष पठनिया ने मामले की पुष्टि की है।

