Loading...

मायके से घर वापस आ रही थी महिला, अचानक हो गया ये बड़ा हादसा….

By Ankita Published: 5 Jun 2024, 11:12 AM | Updated: 5 Jun 2024, 11:13 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के बंजार के शराई इलाके में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां मायके से घर वापस आ रही महिला की गिरने से जान चली गई है।

मृतक महिला की पहचान वीना देवी (35) पत्नी टीकम राम निवासी शलेरा बंजार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने मायके शराई गई हुई थी। इस दौरान जब वह शाम के समय घर वापस लौटने के लिए सड़क की तरफ आई तो अचानक चक्कर आने के चलते वह गिर गई।

इसके बाद उसे बालीचौकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया।

जब महिला को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने महिला की मौत की पुष्टि की है।