Loading...

मायाराम शर्मा की पुस्तक “शाठी पाशी का चौतरा” का विमोचन, सिरमौर रियासत के इतिहास को संजोया गया

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ठाकुर और उच्च शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया विमोचन

HNN/शिमला

सिरमौर जिले में आयोजित एक समारोह में मायाराम शर्मा की पुस्तक “शाठी पाशी का चौतरा” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में सिरमौर रियासत और गिरीपार क्षेत्र के इतिहास को लिखित रूप में प्रदान किया गया है, जो कि पहले बहुत कम लिखित रूप में उपलब्ध था।

पुस्तक का मुख्य उद्देश्य सिरमौर रियासत और गिरीपार क्षेत्र के इतिहास को संजोया गया है, जिसमें सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक पहलुओं के साथ-साथ ऐतिहासिक शाठी पाशी चौतरे का इतिहास शामिल है।

पुस्तक में महासू महाराज और अन्य देवी-देवताओं का ऐतिहासिक विवरण भी शामिल है, साथ ही गिरीपार क्षेत्र के देवी-देवताओं, धार्मिक मान्यताओं और उत्सवों का विस्तार से विवरण दिया गया है।

इसके अलावा जौनसार बाबर और गिरीपार क्षेत्र के आपसी संबंधों पर विस्तार से जानकारी दी गई है, साथ ही ऐतिहासिक हारूल और महासु देवता की विरसु गाथा का वर्णन किया गया है।

पुस्तक में लामण, बोलिया और पहाड़ी दोहे, लिबर का वर्णन भी शामिल है, साथ ही गांव में हुए महत्वपूर्ण कार्य और शांत महायज्ञ का भी वर्णन किया गया है।

आने वाली पीढ़ी के लिए यह पुस्तक ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है, और इसकी कमाई गरीब बच्चों के पढ़ाई पर खर्च की जाएगी। मायाराम शर्मा ने सभी से निवेदन किया है कि इस पुस्तक को जरूर खरीदें और पढ़ें, ताकि हमारे क्षेत्र के इतिहास को संजोया जा सके।