Loading...

माल रोड के फेमस रेस्तरां के पिज्जा में निकला कॉकरोच, पर्यटक ने पुलिस से की शिकायत

Ankita • 7 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के मालरोड पर एक नामी रेस्तरां में पिज्जा में कॉकरोच निकला है। घटना रविवार दोपहर की है। सुनील अरोड़ा लुधियाना से शिमला आए, रिज घूमने के बाद उन्होंने रेस्तरां में पिज्जा आर्डर किया। उन्होंने चम्मच से इसे खाना शुरू किया तो उन्हें इसमें कॉकरोच नजर आया। उन्होंने इसकी शिकायत रेस्तरां के मैनेजर से की। उन्होंने कहा कि यह बड़ी घटना है और लोगों की सेहत से सीधा खिलवाड़ है।

यदि वह चम्मच के बजाय इसे सीधा खाते तो कॉकरोच उनके पेट में चला जाता। लुधियाना से आए सौरव अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने मालरोड स्थित रेस्तरां में पिज्जा ऑर्डर किया। जब उन्होंने पिज्जा खाना प्रारंभ किया तो उसमें कॉक्रोच निकला। रेस्तरां के मैनेजर से शिकायत करने पर उन्होंने गलती मानते हुए नए पिज्जा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बात पिज्जा खाने की नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है।

अगर पिज्जा खा लिया जाता तो उसे खाने से स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता था। उन्होंने साथ लगते पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की, साथ ही फूड इंस्पैक्टर से भी संपर्क साधने का प्रयास किया। उधर, एक अन्य उपभोक्ता अनिशा नायर ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस रेस्तरां से बर्गर खाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ गया था। दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इस प्रकार से खाने में कॉक्रोच निकलना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।