मियावाकी विधि के अंतर्गत डलहौजी वन मंडल में किया पौधरोपण
HNN/ चंबा
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश ने बताया महाजन कि नई पौधरोपण विधि मियावाकी के अंतर्गत नरोला वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन, शीशम, पानसरा, बाँस, इत्यादि के लगभग दस हजार बीज रोपित किये। उन्होंने बताया कि मियावाकी एक जापानी पौधरोपण विधि है।
जिसमें कम दूरी पर अधिक घनत्व के साथ पौधारोपण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को अवशोषित कर स्थानीय जैव विविधता बनाये रखना है। इसी के अंतर्गत डलहौजी वन मंडल ने चुवाड़ी वन परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों के सहयोग से पहली बार विधि के साथ बीज रोपित किया गया।