मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के विमान में मिली बम होने की धमकी
मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया की उड़ान AI657 में बम की धमकी मिली। विमान सुरक्षित रूप से तिरुवनंतपुरम में उतरा चुका है और सुरक्षा एजेंसियां अनिवार्य जांच में जुटी हैं। इसे एक दूरस्थ स्थान पर पार्क किया गया है। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित उतर गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के विमान में आज गुरुवार को बम होने की धमकी मिली। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा।
इसमें 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एयरपोर्ट को सुबह साढ़े सात बजे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपात स्थिति घोषित कर दिया गया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ।