Loading...

मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसम्बर को दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसम्बर, 2024 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह क्षेत्र में विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसम्बर को प्रातः 10:00 बजे ग्राम पंचायत चंडी के गम्बर खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत नंदपुर के गांव रायपुर जखौली में उठाऊ पेयजल योजना और ग्राम पंचायत मानपुरा के ठेड़ा गांव में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे।

उप मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 01:30 बजे ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकू माजरा घराट और भुड्ड उपरला में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद, दोपहर 02:30 बजे उप मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत थाना के धर्मपुर, भूपनगर और कोटला में उठाऊ पेयजल योजना के साथ-साथ धर्मपुर, भूपनगर और नारंगपुर में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे।