मुकेश जी आंखों का डॉक्टर अस्पताल में नहीं मिलता, ग्रामीणों ने सुनाई व्यथा, उपमुख्यमंत्री ने दिया समाधान का भरोसा

By PARUL October 27, 2024 1 min read

HNN/ऊना

हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। 78 वर्षीय गुरपाल सिंह ने आंखों के डॉक्टर की अनुपलब्धता की समस्या उठाई, जिस पर अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल में 11 डॉक्टर हैं और समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे और लोगों ने अपनी समस्याओं को दर्ज करवाने के लिए कतारों में इंतजार किया। उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की जानकारी दी और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में ही डटे रहें और लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

Tags: