Loading...

मुख्यमंत्री की गृह पंचायत में चोरों ने लगाई सेंध, उड़ा ले गए…

PRIYANKA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गृह पंचायत में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने अमलेहड़ पंचायत में सड़क किनारे बनाए गए शेड के शटर के ताले तोड़े और अंदर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को चोरी कर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत्त कैप्टन शक्ति चंद ने बताया कि घर से थोड़ी दूरी पर उन्होंने गाड़ी को पार्क करने के लिए एक शेड बनाया है, जिसमें वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को खड़ा करते थे। यह कार उनके बेटे के नाम पर पंजीकृत है, जो बेटा भारतीय सेना में सेवारत है।

लेकिन देर रात किसी ने शेड के शटर के ताले तोड़े और वहां पर खड़ी कार को ले गए। उधर, नादौन थाना के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही गाड़ी को चुराने वाला सलाखों के पीछे होंगे।