मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जेबीटी प्रशिक्षुओं ने समाप्त की हड़ताल
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से आश्वासन मिलने के बाद आखिरकार जेबीटी यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री ने ये आश्वासन दिया है कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती तब तक न तो नई भर्तियां की जाएगी और न ही नियुक्तियां होगी।
ऐसे में जेबीटी को इससे बड़ी राहत मिली है। बीते रोज शिक्षकों ने सीटीओ के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। रविवार रात को ही जेबीटी प्रशिक्षु राज्य सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। सोमवार सुबह प्रदेशभर से बेरोजगार जेबीटी व डीएलएड डिप्लोमा धारक धरने में शामिल हुए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
प्रशिक्षु संघ के अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेबीटी भर्ती में बीएड करने वालों को भी शामिल करने से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। बीएड करने वाले टीजीटी और पीजीटी के पद के लिए योग्य हैं। जेबीटी करने वाले इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते। ऐसे में बीएड वालों को जेबीटी भर्ती में शामिल नहीं किया जाए।