लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत कुमार फिर सुर्खियों में, मारपीट के लगे आरोप

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 4:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पीएसओ बलवंत कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। उन पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस थाना औट में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बालीचौकी निवासी कुशला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह 25 मार्च को दोपहर के समय अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान बलवंत उसकी जमीन पर जेसीबी मशीन चलाने लगा।

जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद बलवंत ने महिला का रास्ता रोका और उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नही उसने जान से मारने की धमकी भी दी। कुशला देवी ने बलवंत कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की शिकायत पर बलवंत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]