लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 8 जून 2022 at 11:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि समस्त प्रदेशवासियों को गौरवान्वित करने वाली है। कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, टीम कोच व मैनेजर सहित समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई। बता दे कि हरियाणा के पंचकूला में हो रही इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल मैच में हरियाणा की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अंतिम समय तक स्कोर 34-34 रहा। इसके बाद टाईब्रेकर करवाया गया। इसमें हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहली बार है जब पुरुष टीम ने किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उधर, टीम के जीतने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंचकूला में सदस्यों के साथ मुलाकात की और जीत पर बधाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

खेल और युवा सेवाएं विभाग के राजेश शर्मा ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। उन्हें उम्मीद है कि प्रतियोगिता में दूसरे खिलाड़ी भी सराहनीय प्रदर्शन करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]