Loading...

मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ

Ankita • 4 Mar 2024 • 1 Min Read

प्रतियोगिता में नेपाल, भुटान, श्रीलंका, ईरान व तजाकिस्तान सहित 20 टीमें ले रही भाग

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर मुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से 4 से 9 मार्च, 2024 तक बसंतपुर के निकट सतलुज नदी में आयोजित की जा रही एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली टीमों को हरी झंडी दिखाकर चैम्पियनशिप शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में नेपाल, भुटान, श्रीलंका, ईरान, इराक, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान तथा इंडोनेशिया सहित 20 टीमें भाग ले रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हाल ही में जिला हमीरपुर के नादौन में राफ्टिंग मैराथन और गत वर्ष जिला शिमला के जुनगा में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। राज्य में लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है।

इससे प्रदेश ने राजस्व बढ़ौतरी के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है इससे हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूत कर राज्य में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए बहुत प्रयास कर रही है ताकि एक वर्ष में पांच करोड़ पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।