Loading...

मुख्यमंत्री ने किया सरकारी कैलेंडर 2025 का विमोचन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार के आधिकारिक कैलेंडर 2025 का विमोचन किया। इस कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न नवोन्मेषी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसे हिमाचल प्रदेश के मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि यह जनता को राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रदान करेगा। कार्यक्रम में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।