मुख्यमंत्री ने जगत एंटरटेन्मेंट कंपनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम “जोगिया” की जारी
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जगत एंटरटेन्मेंट कंपनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम जोगिया जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की।
उन्होंने कहा कि एल्बम में योगदान देने वाले सभी कलाकार हिमाचल से हैं तथा इस एल्बम के मााध्यम से इन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचली संगीत में प्रदेश की परम्पराओं तथा मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहां युवा पीढ़ी को देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिलता है वहीं हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने में मदद भी मिलेगी।
उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने में कठिन परिश्रम के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं को जीवन की चुनौतियां का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इससे पूर्व, कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक जगत गौतम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।