मुख्यमंत्री ने डॉ. मोनिका शांडिल द्वारा लिखित ‘करयाला’ पुस्तक का किया विमोचन
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला, कच्चीघाटी निवासी डॉ. मोनिका शांडिल द्वारा लिखित पुस्तक ‘करयाला’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक रंगमंच संचार का सशक्त माध्यम है और लोगों तक प्रभावी ढंग से संदेश पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि डॉ. मोनिका शांडिल की यह पुस्तक लोगों को राज्य की समृद्ध संस्कृति और लोक रंगमंच के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक रवि ठाकुर, हरीश जनारथा, अजय सोलंकी और केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
