मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Himachalnow / शिमला
हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की है । उन्होंने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हिमाचल प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सरकार ने 2024 की हर चुनौती का डटकर सामना किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सहयोग को सरकार की उपलब्धियों का मुख्य आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रदेशवासियों का सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर नागरिक को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, खुशहाल और उज्जवल भविष्य की कामना की।