लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया : नशा मुक्त समाज और लक्ष्य हासिल करने का संदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 25 दिसंबर 2024 at 7:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

राष्ट्रीय फैशन वीक में सीएम सुक्खू ने उभरती प्रतिभाओं को मंच देने पर दिया जोर

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवाओं से जीवन में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह बात मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित राष्ट्रीय फैशन वीक के दौरान कही। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही और बताया कि शिमला में आयोजित विंटर कार्निवल जैसी पहलें पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फैशन शो को भी इन कार्निवल का हिस्सा बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

राष्ट्रीय फैशन वीक में सुन्दरनगर के सूर्यांश चंदेल ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहाली के कार्तिकेयन ठाकुर और फरीदाबाद के सुयांश ढींगरा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। मिस नॉर्थ इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता में रोहड़ू की सिमोन मेहता विजेता बनीं। सुजानपुर टीहरा की श्रेया ठाकुर ने प्रथम रनर-अप और करसोग की सविता ठाकुर ने द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में चार राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया और ‘नाटी किंग’ कुलदीप शर्मा को ‘हीरा ऑफ हिमाचल’ पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की इस प्रयास के लिए प्रशंसा की।

समारोह में विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, लाइव टाइम्स टीवी के अध्यक्ष सहज शब्द गोयल, मुख्य संपादक पंकज सूद, राघव सूद और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं को प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]