Loading...

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. उनियाल के निधन पर किया शोक व्यक्त

Ankita • 12 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार द्वारका प्रसाद उनियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका गत रात्रि निधन हो गया। उनके सुपुत्र अरुण उनियाल वर्तमान में सूर्या समाचार के राज्य ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारका प्रसाद उनियाल का पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि श्री उनियाल ने पत्रकारिता के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।

उन्होंने विशेषतौर पर हिमालयी क्षेत्र के लोगों के विभिन्न मुद्दों को निरंतर प्रमुखता के साथ उठाया।  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।