मुख्यमंत्री ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और समिति के अन्य सदस्यों से भेंट की। समिति के अध्यक्ष और सदस्य अध्ययन दौरे के लिए शिमला आए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल आगमन पर समिति के सदस्यों का स्वागत किया तथा राज्य के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।