Loading...

मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार पीएम से मिलेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल के…

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद आज सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे। यह शिष्टाचार भेंट होगी, जिसमें हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है। बता दे कि मुख्यमंत्री सुक्खू 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं।

वह 24 जनवरी को वापस हिमाचल लौटेंगे और सीधा हमीरपुर जाएंगे। यहां पर वह 26 जनवरी को मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का पहले 19 दिसम्बर को प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन उस समय वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके चलते वह उस दौरान पीएम से नहीं मिल पाए।